- सर्च अभियान किया गया शुरू, एसपी ने संभाली कमान।
जगदलपुर (विश्व परिवार)। बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में बुधवार को जिला सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की ई मेल पर धमकी से हडक़ंप मच गया। सूचना पर पुलिस की टीमें तत्काल कोर्ट परिसर में पहुंची और सर्च अभियान शुरू किया। साइबर विंग की टीम में भी अलग-अलग एंगल को ध्यान में रखते हुए जांच में जुट गई हैं। एसपी बस्तर शलभ कुमार सिन्हा ने कमान संभाली। समाचार लिखे जाने तक पूरे क्षेत्र की सघन जांच की जा रही है। एसपी ने बताया कि सुरक्षा को लेकर तमाम इंतजाम किए गए हैं। पूरे मामले को वेरीफाई किया जा रहा है। एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है जो भी तथ्य सामने आते हैं उसके बाद आधिकारिक तौर पर पुष्टि की जाएगी।





