- बजट 26-ा27 का अनुमोदन सहित अन्य विषयों पर होगी चर्चा
रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव की अध्यक्षता में केबिनेट की बैठक 11 फरवरी को महानदी मंत्रालय में होगी। बैठक में विस सत्र में पेश किये जाने वाले बजट अनुपूरक बजट सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।
महानदी मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार छग विस बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू हो रहा है इसे देखते हुए यह बैठक काफी महत्वपूर्ण है। बजट सत्र में 27 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। जिसके चलते यहां पर केबिनेट का अनुमोदन होना जरूरी है जिसके पश्चात इसे शासकीय प्रकाशन के भेज दिया जाएगा। छग वर्ष 26-27 का बजट करीब डेढ़ करोड़ का होगा। इसमें केंद्र से प्राप्त राशि और राज्य से प्राप्त अनुदान का उपयोग विकास कार्यों में किया जाएगा। मोदी की गारंटी और भाजपा घोषणा पत्र में किये गये वादों को पूरा किया जाएगा।
बजट में वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपना बजट भाषण भी देंगे। जीएसटी लागू होने के कारण बजट में कोई नया कर नहीं लगाया जाएगा। लेकिन कई महत्वपूर्ण घोषणाएं एवं सौगात आम मतदाताओं को दिये जाने का प्रयास किया जाएगा।





