रायपुर (विश्व परिवार)। महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज की वार्षिक उत्सव कार्यक्रम महाराष्ट्र मंडल, चौबे का’लोनी में सम्पन्न हुआ है जो इस साल ये कार्यक्रम बड़े ही जोरदार तरीके से मनाया गया जिसमें सभी वर्ग के लोग शामिल हुए ओर महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज, रायपुर द्वारा आयोजित संत श्री नहरी महाराज पुण्यतिथि एवं वार्षिक स्नेह सम्मेलन, रायपुर में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला, भजन-कीर्तन, आध्यात्मिक वातावरण और समाजजनों के आत्मीय स्नेह मिलन ने पूरे कार्यक्रम को भावनात्मक, प्रेरणादायक और अविस्मरणीय बना दिया। समाज के वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन, मातृशक्ति की सक्रिय सहभागिता और युवाओं का उत्साह इस आयोजन की विशेष शक्ति रहा।
महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज सभी सम्मानित अतिथियों, समाजबंधुओं, मातृ शक्तियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता है, जिनके अमूल्य सहयोग, समय और सेवा भाव से यह आयोजन भव्य रूप ले सका।
आप सभी का विश्वास, एकता और सहभागिता ही समाज की सच्ची पूंजी है। भविष्य में भी ऐसे ही स्नेह, सहयोग और सांस्कृतिक एकता बनाए रखने की अपेक्षा के साथ पुनः हार्दिक धन्यवाद।
महाराष्ट्रीयन स्वर्णकार समाज रायपुर के संत नरहरी पुण्यतिथि और वार्षिक उत्सव को बड़ी ही धूम धाम के साथ मनाया गया और इस कार्यक्रम को जो सफलता प्राप्त हुई है उसका सारा श्रेय समाज की कार्यकारिणी और समाजजनों को जाता है प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष जिनका भी इस कार्यक्रम में सहयोग रहा उन सभी सदस्यों को कोटि कोटि धन्यवाद इस कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए आशा बंधी कि आने वाला समय रायपुर में स्वर्णकार समाज का होगा ये विश्वास कल के कार्यक्रम की सफलता से बना ।
कल जिन बच्चों ने मंच में अपना कार्यक्रम रखा ,महिला शक्ति ने अपना प्रोग्राम दिया साथ ही राजनांदगांव से आए कलाकारों ने समा बंधा वो प्रेरणादाई रहा सभी का धन्यवाद इसी प्रकार आप सभी संगठित रहे समाज अग्रसर अवश्य होगा पुनः आप सभी का धन्यवाद और आभार जो समाज के मजबूत स्तंभ है।





