छत्तीसगढ़रायपुर

नशे के खिलाफ कार्रवाई, 3.7 किलो गांजा के साथ महिला गिरफ्तार

रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी रायपुर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी अभियान के तहत तेलीबांधा थाना पुलिस ने एक महिला को अवैध रूप से गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला की पहचान आरती तेलासी (30 वर्ष) निवासी सुभाष नगर, देवारपारा थाना तेलीबांधा के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया, जिसके दौरान महिला के पास से एक सफेद प्लास्टिक थैला और एक कपड़े का थैला बरामद किया गया।
जांच में प्लास्टिक बैग से 2.170 किलोग्राम तथा कपड़े के थैले से 1.530 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इस तरह कुल 3.700 किलोग्राम गांजा, जिसकी कीमत लगभग 30,700 रुपये बताई गई है, जब्त किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त संजीव शुक्ला और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी महिला को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आगे की जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts