बीजापुर (विश्व परिवार)। जिले में माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान विस्फोटक सामग्री, आईईडी और माओवादी उपयोग की अन्य वस्तुएं बरामद की गई हैं।
जानकारी के अनुसार, थाना उसूर क्षेत्र में केरिपु 229 वाहिनी की टीम ने ताड़पाला क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन के दौरान नाले के पास लगाए गए दो आईईडी बरामद किए। इनमें एक बियर बोतल और दूसरा बीजीएल में प्लांट किया गया था। आगे की तलाशी में जमीन के भीतर छिपाकर रखी गई बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और उपकरण भी बरामद किए गए।
बरामद सामग्री में 40 बीजीएल, 35 बीजीएल राउंड, 90 बैटरियां, ढ्ढश्वष्ठ बनाने के लिए लोहे की पाइप, कच्चे ग्रेनेड की सामग्री सहित अन्य उपकरण और दैनिक उपयोग की वस्तुएं शामिल हैं।
वहीं, थाना भोपालपटनम क्षेत्र में केरिपु की संयुक्त टीम ने कोंडापडग़ु इलाके में चार बियर बॉटल आईईडी बरामद किए। सभी आईईडी को सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया।
इसके अलावा, थाना उसूर और गंगालूर क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने माओवादियों द्वारा बनाए गए अवैध स्मारकों को भी ध्वस्त किया है।





