छत्तीसगढ़रायपुर

अविनाश श्रीवास्तव, अपेक्स बैंक संवर्ग अधिकारी विशेष श्रेणी आज सेवानिवृति हुए।

नवा रायपुर (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक( अपेक्स बैंक) के संवर्ग अधिकारी विशेष श्रेणी अविनाश श्रीवास्तव आज 62 वर्ष पूर्ण होने पर बैंक सेवा से सेवानिवृति हो गए। आज अपेक्स बैंक मुख्यालय नवा रायपुर में अविनाश श्रीवास्तव को गरिमामय कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गई।
अविनाश श्रीवास्तव के विदाई कार्यक्रम में अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी व कैबिनेट मंत्री दर्जा, छत्तीसगढ़ शासन केदार नाथ गुप्ता की विशिष्ट उपस्थिति रही।
विदाई कार्यक्रम में अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक व अपर आयुक्त सहकारिता के एन कांडे, पूर्व अपर आयुक्त सहकारिता हितेश दोशी,पूर्व संयुक्त पंजीयक पी एस सर्पराज, संयुक्त पंजीयक यू बी एस राठिया, संयुक्त पंजीयक डी पी टावरी,संयुक्त पंजीयक व मार्कफेड सचिव भूपेंद्र ठाकुर, ओएसडी सहकारिता छत्तीसगढ़ शासन व उप पंजीयक एन आर के चंद्रवंशी, अपेक्स बैंक महाप्रबंधक व उप पंजीयक युगल किशोर, अपेक्स बैंक उप महाप्रबंधक भूपेश चंद्रवंशी, एजीएम अरुण पुरोहित, एजीएम एल के चौधरी, एजीएम व शाखा प्रबंधक पड़री अजय भगत, प्रबंधक ए के लहरे, प्रबंधक अभिषेक तिवारी, प्रबंधक गुंजार सिंह ठाकुर, रुमित सोढ़ी, शुचिप्रभा शर्मा, जिला सहकारी केंद्रीय बैंको के सीईओ- अपेक्षा व्यास, प्रभात मिश्रा, एस के वर्मा, श्रीकांत चंद्राकर, सुधीर सोनी एवं बड़ी संख्या में सहकारिता विभाग व अपेक्स बैंक के अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts