- 22 फरवरी को एक डीजे कार्यक्रम में आएंगी राजधानी वीडियो जारी कर अपने कार्यक्रम का प्रमोशन कर रही सन्नी लियोनी
रायपुर (विश्व परिवार)। राजधानी रायपुर में चर्चित स्टार सन्नी नियोन के 22 फरवरी को आने की सूचना मिलने पर बजरंग दल ने इसका खुला विरोध किया है। इधर सन्नी लियोन एक वीडियो जारी कर अपने कार्यक्रम का प्रमोशन करती नजर आ रही है।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विदेशी कलाकार स्टार सन्नी लियोनी के एक डीजे कार्यक्रम में आने का खुला विरोध किया है। बजरंग दल का कहना है कि इससे प्रदेश और देश में अश्लीलता बढ़ रहा है और समाज कोई अच्छा संदेश नहीं जाता है। कनाडा में जन्मी सन्नी लियोनी मुलत: भारतीय है, जो कि अब मुम्बई फिल्म इंस्ट्रीज में आ चुकी है। लेकिन वहां पर वे सफल नहीं हो पाई हैं। उन्होंने कई चर्चित विज्ञापनों में काम किया है।
इसके पूर्व में सन्नी लियोनी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, लेकिन विरोध के कारण यह कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा था। राजधानी के बजरंग दल के पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम को स्थगित करने की मांग की है।





