Blog

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त तिमाही और नौ माह के लिए की वित्तीय परिणामों की घोषणा

  • बैंक ने स्थिर आस्ति गुणवत्ता एवं सुदृढ़ लाभप्रदता के बल पर व्यवसाय वृद्धि में निरंतरता बनाए रखी है।

मुख्य विशिष्टताएं

  • बैंक के निवल लाभ में वर्ष-दर-वर्ष 4.5% की वृद्धि दर्ज की गई है, जो वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के लिए ?5,055 करोड़ रहा है। वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए निवल लाभ ?14,405 करोड़ रहा है।
  •  तिमाही के लिए परिचालनगत लाभ ? 7,377 करोड़ और वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए ? 23,190 करोड़ रहा है।
  • तिमाही के लिए निवल ब्याज आय ?11,800 करोड़ रही है। वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए यह ?35,189 करोड़ रही है।
  • तिमाही के लिए गैर-ब्याज आय ?3,600 करोड़ रही, जिसमें 5.9% वर्ष-दर-वर्ष की वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए यह ?11,790 करोड़ रही है, जिसमें 6.7% वर्ष-दर-वर्ष की वृद्धि दर्ज की गई है।
  • तिमाही के लिए परिचालनगत व्यय ?8,024 करोड़ (+6.7त्न वर्ष-दर-वर्ष) और वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए ?23,789 करोड़ रहा है।
  • आस्ति पर प्रतिफल (आरओए) लगातार 1त्न से अधिक रहा है और वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के लिए यह 1.09% (+2 बीपीएस तिमाही दर तिमाही) और वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए 1.05% रहा है।
  • इक्विटी पर प्रतिफल (आरओई) वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के लिए 15.59%रहा है, जिसमें तिमाही दर तिमाही 22 बीपीएस की वृद्धि दर्ज की गई है। वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए यह 14.81% है।
  • तिमाही के लिए जमाओं की लागत 4.75त्न रही जिसमें वर्ष-दर-वर्ष 33 बीपीएस और 16 बीपीएस तिमाही दर तिमाही की कमी आई है।
  • वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के लिए वैश्विक निवल ब्याज मार्जिन (एनआईएम) 2.79% रहा, वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए यह 2.88त्न रहा है।
  • तिमाही के लिए घरेलू निवल ब्याज मार्जिन (एनआईएम) 2.93त्न रहा, यह वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए यह 3.03% रहा है।
  • बैंक ने सुदृढ़ आस्ति गुणवत्ता बनाए रखी है, वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में सकल एनपीए 39 बीपीएस वर्ष-दर-वर्ष कमी के साथ 2.04त्न रहा है, वहीं बैंक के निवल एनपीए में भी 2 बीपीएस वर्ष-दर-वर्ष की कमी आई है और वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में यह 0.57% रहा है।
  •  टीडबल्यूओ के साथ 92.73त्न और टीडबल्यूओ के बिना 72.21% के प्रावधान कवरेज अनुपात (पीसीआर) के साथ बैंक की बैलेंस शीट सुदृढ़ बनी हुई है।
  • वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के लिए स्लिपेज अनुपात 4 बीपीएस वर्ष-दर-वर्ष और 5 बीपीएस तिमाही दर तिमाही की कमी के साथ 0.86% रहा है। वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए यह 0.79% रहा।
  • ऋण लागत 0.75% से नीचे रही है। वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के लिए 0.17त्न और वित्त वर्ष 26 के 9 महीनों के लिए यह 0.34% रही है।
  • बैंक के वैश्विक अग्रिमों में वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में 14.7% वर्ष-दर-वर्ष की वृद्धि दर्ज की गई है और घरेलू अग्रिमों में 13.6त्न तक की वृद्धि दर्ज की गई है।
  • मॉर्गेज ऋण (21.0त्न), ऑटो ऋण (17.4%), गृह ऋण (16.0त्न), शिक्षा ऋण (12.8%) और वैयक्तिक ऋण (12.0%) जैसे क्षेत्रों में सुदृढ़ वृद्धि के कारण बैंक के ऑर्गेनिक रिटेल अग्रिमों में 17.4त्न की वृद्धि दर्ज की गई है।
  • अग्रिमों में रिटेल, कृषि ऋण और एमएसएमई ऋण (आरएएम) की हिस्सेदारी 190 बीपीएस वर्ष-दर-वर्ष की वृद्धि के साथ

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts