छत्तीसगढ़रायपुर

बैंक ऑफ़ बड़ौदा, क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा बड़ौदा अचीवर्स अवार्ड प्रदान किया गया

रायपुर (विश्व परिवार)। बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वरा समय-समय पर सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से देश की युवा शक्तियों को प्रोत्साहन देने का कारी किया जाता है ।
बैंक ने पूर्व में ही घोषणा कि शैक्षणिक वर्ष की समाप्ति के बाद विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में बड़ौदा अचीवर्स अवार्ड पुरस्कार लागू किया जाएगा। प्रत्येक संस्थान के छात्रों (स्नातक एवं स्नातकोत्तर) का चयन करने का अवसर मिलेगा, जो क्रमशः शैक्षणिक उत्कृष्टता, खेलों में उत्कृष्टता और सर्वांगीण प्रदर्शन (खेल, कला, सामाजिक सेवा आदि) में श्रेष्ठ होंगे। बड़ौदा अचीवर्स अवार्ड पूर्व में भी देशभर के कई विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में आयोजित किया जा चुका है और इसे छात्रों से अत्यधिक सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
इसी क्रम में बैंक ऑफ़ बड़ौदा , क्षेत्रीय कार्यालय,रायपुर द्वारा उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख किसलय प्रसाद के मार्गदर्शन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में बड़ौदा अचीवर्स अवार्ड समारोह का आयोजन किया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति प्रदीप कुमार यादव, उप क्षेत्रीय प्रमुख एवं सहायक महाप्रबंधक, डॉ. आरती गुहे (डीन, कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, रायपुर) तथा डॉ. अनुप कुमार दवे (डायरेक्टर ऑफ इंस्ट्रक्शन एवं कंट्रोलर ऑफ एग्ज़ामिनेशन) थे ।
इस अवसर पर प्रदीप कुमार यादव, उप क्षेत्रीय प्रमुख एवं सहायक महाप्रबंधक ने कहा कि “इस पुरस्कार का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा, खेल और सर्वांगीण प्रतिभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करना है। बैंक की यह पहल युवाओं को प्रेरित करेगी और समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगी”।
समारोह में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों सुश्री दिलेश्वरी साहू, देवीदत्ता जैन एवं सुश्री अनुष्का चौरसिया को मुख्य अतिथि श्री प्रदीप कुमार यादव एवं डॉ. आरती गुहे (डीन, कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, रायपुर) द्वारा प्रत्येक विद्यार्थी को रू 31000 का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर बैंक के स्टाफ सदस्य एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थी एवं शिक्षकगण उपस्थित रहें ।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts