जयपुर (विश्व परिवार)। किशनगढ़ निवासी जैन समाज के प्रसिद्ध भामाशाह श्रावक रत्न अशोक पाटनी – व्रती श्राविका सुशीला पाटनी ने सोमवार, 28 अप्रैल को इन्दौर के सुमति धाम में पहुंचकर संतों के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि पाटनी दम्पति ने पट्टाचार्य महोत्सव में 450 से अधिक साधुओं के दर्शन कर पुण्य का संचय किया। आचार्य विशुद्ध सागर को नमन वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्रावक श्रेष्ठि अशोक पाटनी ने कहा कि सभी को देश के इतने बड़े जैन महा कुम्भ में अवश्य पधार कर पुण्य का संचय करना चाहिए।
अशोक पाटनी ने मनीष- सपना गोधा को सुमतिधाम महोत्सव के इस महान आयोजन के लिए उन्हें साधुवाद देते हुए उनकी गुरु भक्ति की सराहना की।
इस महान आयोजन के लिए बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि जिनके कारण 1 मंच पर 450 से अधिक दिगम्बर जैन साधुओं के दर्शन सम्पूर्ण भारत के जैन बंधुओं को उपलब्ध हो सके। वो व्यक्ति एवं परिवार बडा पुण्यशाली जीव है। इस मौके पर मनीष गोधा के साथ अजमेर निवासी परम मुनि भक्त एवं गायक सन्दीप बोहरा भी पाटनी के साथ रहे।