Home रायपुर भारतीय जनता महिला मोर्चा ने मनाया सावन महोत्सव: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े हुई...

भारतीय जनता महिला मोर्चा ने मनाया सावन महोत्सव: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े हुई शामिल, कहा- विष्णु के सुशासन में हमारी सरकार महिलाओं के लिए लगातार कर रही कार्य

23
0
रायपुर(विश्व परिवार)। भगवान शिव के प्रिय पवित्र सावन माह में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला दुर्ग द्वारा भिलाई के चौहान इंपिरियल में आयोजित “सावन उत्सव मेला” में मुख्य अतिथि के रूप में महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुई. उन्होंने इस कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा यह कार्यक्रम सिर्फ सावन मेला उत्सव नहीं है बल्कि माताओं बहनों का कुशल-क्षेम जानने और अपनो के लिए समय निकालकर महिलाओं की समाज में जिम्मेदारियों के लिए जागरूक करना भी था।
मंत्री राजवाड़े ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से कहा कि आप सभी इस सावन के पावन माह में भगवान भोलेनाथ का पूजन करें और छत्तीसगढ़ के पहले तिहार हरेली को भी धूमधाम से मनाएं. विष्णु के सुशासन में हमारी सरकार लगातार महिलाओं के लिए कार्य कर रही है जिसमें “महतारी वंदन योजना” के साथ हाल ही में स्वयं सहायता समूह की बहनों के लिए हर जिले में “महतारी सदन” बनाने का निर्णय विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार ने लिया है. लगातार कुपोषण को कम करने के लिए मां और बच्चे दोनों को पौष्टिक आहार देने का काम हमारी सरकार लगातार कर रही है।
कर्यक्रम के अंत में मंत्री राजवाड़े ने भगवान शिव से कामना करते हुआ कहा कि सावन महीने में सभी प्रदेशवासियों के जीवन में भगवान भोलेनाथ खुशियां भर दें और प्रदेश में खुशहाली छाया रहे.
इस अवसर पर विशेष रूप से दुर्ग सांसद विजय बघेल, दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोरसेवाड़ा सहित भारी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित दुर्ग के आमजन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here