भिलाई

बकाया राजस्व कर वसूली में भिलाई निगम का प्रयास बेहतर

भिलाईनगर (विश्व परिवार)। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा अपने वित्तीय आय को सुदृद्व करने लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में निगम प्रशासन ने बकायादारों से डोर-टू-डोर संपर्क कर उन्हें बकाया कर जमा करने के लिए प्रेरित किया। इसी अभियान का सकारात्मक परिणाम सामने आया है, जहां निगम ने अपने निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने अच्छा प्रयास करते हुए बकाया करों की सफलतापूर्णक वसूली कर ली है।
नगर निगम भिलाई ने अपने वित्तीय वर्ष 2025-26 में संपत्तिकर, समेकित कर, शिक्षा कर, जुर्माना, शास्ति शुल्क, विवरण शुल्क, अंतर राशि, यूजर चार्च, जलकर, भु-भाटक, दुकान का किराया करते आ रहा है, जिसके तहत निगम ने कुल 104 करोड़ 77 लाख 92 हजार की वसूली किया है। निगम के इस प्रयास में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिकृत वसूली एजेंसी की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने क्षेत्र में लगातार संपर्क अभियान चलाकर लोगों को कर भुगतान के प्रति जागरूक किया। इस उपलब्धि के पीछे निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं अनुभव का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके नेतृत्व में यह अभियान प्रभावी ढंग से संचालित हुआ।
निगम प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे समय पर अपने बकाया सभी करों का भुगतान कर शहर के विकास में सहयोग करें, ताकि भविष्य में भी इस प्रकार के सकारात्मक परिणाम प्राप्त होते रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts