Home रायपुर BIG BREAKING : नगरीय प्रशासन विभाग में 51 अभियंताओं सहित 183 अधिकारियों-कर्मचारियों...

BIG BREAKING : नगरीय प्रशासन विभाग में 51 अभियंताओं सहित 183 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

88
0
  • पदोन्नति के बाद मुख्य नगर पालिका अधिकारी बने 36 अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

रायपुर(विश्व परिवार)। राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने 183 अधिकारियों-कर्मचारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं। इनमें 36 पदोन्नत अधिकारी भी शामिल हैं। स्थानांतरित अधिकारियों-कर्मचारियों में मुख्य नगर पालिका अधिकारियों, सहायक संचालकों और अभियंताओं से लेकर राजस्व अधिकारी, निगम सचिव, राजस्व निरीक्षक, सहायक राजस्व निरीक्षक, सहायक राजस्व उप निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक, सहायक लेखाधिकारी, लेखापाल, समयपाल, सहायक ग्रेड-1, सहायक ग्रेड-2, सहायक ग्रेड-3, कैशियर, प्रोग्रामर, मानचित्रकार, सफाई दरोगा, पंप अटेन्डेंट, वाहन चालक, वाल्वमैन और भृत्य शामिल हैं। नगरीय प्रशासन विभाग ने कार्यालय अधीक्षक, राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक, मुख्य लिपिक, लेखापाल, मुख्य लिपिक-सह-लेखापाल और सहायक ग्रेड-2 के पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को मुख्य नगर पालिका अधिकारी पदोन्नत करते हुए 36 अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। विभाग ने 51 अभियंताओं का भी तबादला किया है। इनमें कार्यपालन अभियंता के साथ ही सहायक अभियंता और उप अभियंता भी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here