छत्तीसगढ़बलोद

खड़ी ट्रक से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौके पर मौत

बालोद (विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सडक़ हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के जमही टोल प्लाजा के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सडक़ किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराई। मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक कुसुमकसा की ओर से अपने गांव गुजरा लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खड़ी ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जिससे इलाके में हडक़ंप मच गया। सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया। रात अधिक होने के कारण पोस्टमार्टम शनिवार सुबह किए जाने की बात कही गई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान विनोद , प्रशांत और हरीश के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts