छत्तीसगढ़रायपुर

भाजपा छत्तीसगढ़ में मीडिया टीम का पुनर्गठन, प्रदेश सहसंयोजक, प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट की नियुक्ति

रायपुर (विश्व परिवार)। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यालय ने मीडिया टीम का पुनर्गठन करते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से प्रदेश मीडिया प्रभारी द्वारा यह सूची जारी की गई। जारी आदेश के अनुसार प्रदीप साहू सीए, गोविन्दा गुप्ता और राहुल राय को प्रदेश सहसंयोजक बनाया गया है। वहीं पार्टी ने प्रदेश स्तर पर 10 प्रवक्ताओं की नियुक्ति भी की है, जिनमें गौरिशंकर श्रीवास, मुकेश शर्मा, अनुराग अग्रवाल, राजीव चक्रवर्ती, सुनील चौधरी, जसविंदर बग्गा, रविन्द्र सिंह, वैभव बैंस, तौकीर रजा और उमेश घोड़मोड़े शामिल हैं।इसके अलावा पार्टी ने मीडिया पैनलिस्ट की सूची भी जारी की है। मीडिया पैनलिस्ट के रूप में राजू नेताम,गोपाल बिष्ट, दयावंत धर बांधे, डॉ अनामिका सिंह, रितेश मोहरे, निशिकांत पांडेय, वात्सलय मूर्ति, गंदर्भ पाण्डेय, प्रियदर्शिनी दिव्य, पीयूष मिश्रा और संतोष दास को जिम्मेदारी दी गई है।भाजपा प्रदेश संगठन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। पार्टी ने उम्मीद जताई है कि नई मीडिया टीम संगठन की नीतियों और सरकार की योजनाओं को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने का कार्य करेगी।

Media Team Final

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts