छत्तीसगढ़रायपुर

भाजपा पार्षद ने जहर खाया, हालत स्थिर, घटना से राजनीतिक हलचल

रायगढ़ (विश्व परिवार)। रायगढ़ नगर निगम की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब वार्ड क्रमांक 2 की भाजपा पार्षद नेहा देवांगन ने जहर सेवन कर लिया। इस घटना की खबर सामने आते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा तेज हो गई।
जानकारी मिलते ही उन्हें तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल पहुंचे महापौर, नगर निगम सभापति और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका हालचाल जाना। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार फिलहाल पार्षद की हालत स्थिर है और डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। इस घटना के पीछे के कारणों को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे मानसिक तनाव से जोडक़र देख रहे हैं, वहीं नगर निगम की अंदरूनी राजनीति को भी एक कारण माना जा रहा है। हालांकि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने अस्पताल और पार्षद के निवास स्थान के आसपास जांच की है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर उन्होंने यह कदम क्यों उठाया। फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि पार्षद की स्थिति सामान्य है और उन्हें चिकित्सकीय देखभाल के साथ मानसिक रूप से भी सहारा देने की जरूरत है। वहीं इस घटना के बाद पूरे जिले में इस मामले को लेकर चर्चा बनी हुई है और लोग पार्षद के बयान का इंतजार कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts