Home रायपुर भाजपा की सरकार, करे कर्मचारियों पर अत्याचार- सुशील सन्नी अग्रवाल

भाजपा की सरकार, करे कर्मचारियों पर अत्याचार- सुशील सन्नी अग्रवाल

109
0

रायपुर (विश्व परिवार)। आज नया रायपुर में छ.ग.अंशकालीन स्कूल सफाई कर्मचारी कल्याण संघ रायपुर एवम प्रशिक्षित शिक्षक संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर किए जा रहे धरना प्रदर्शन में शामिल होकर सुशील सन्नी अग्रवाल कर्मचारी साथियों की आवाज़ बुलंद की।इसके पूर्व वीर शहीद आकाश राव गिरीपुंजे जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
मजदूर नेता सुशील सनी अग्रवाल जी ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार आई है किसी भी कर्मचारी संगठन की कोई भी मांग पर सरकार विचार नहीं कर रही है।छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार मे युक्ति युक्तकरण के नाम पर 10,463 स्कूलों को बंद करने जा रही है। इससे न केवल शिक्षा व्यवस्था प्रभावित होगी बल्कि करीब 45,000 शिक्षकों के पद समाप्त हो जाएंगे। बड़ी संख्या मे रसोइयों, स्वीपर्स, महिला स्व-सहायता समूहों, और अन्य सहायक कर्मचारियों के रोजगार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। जिससे आने वाले समय मे प्रदेश मे यह नीति अनुसूचित और पिछड़े क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक रूप से पीछे धकेलेगी। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सीमित हो जाएंगे। भूपेश बघेल जी की सरकार के रहते कर्मचारी संगठन को बुलाकर उनसे बातचीत कर समस्या का समाधान निकाला जाता था कर्मचारियों की समस्याओं कीआवाज उठाने के लिए वह हमेशा हर मजदूर संगठन के साथ खड़े हैं और आगे भी खड़े रहेंगे मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे
प्रदेश में श्रमिक विरोधी भाजपा की साय सरकार लगातार श्रमिकों के अधिकारों का हनन कर रही है जो अस्वीकार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here