छत्तीसगढ़रायपुर

पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करने जाएंगे भाजपा नेता, संगठन मंत्री पवन साय को कई जिलों की प्रभारी

रायपुर (विश्व परिवार)। पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव में विधायकों एवं कैबिनेट मंत्रियों सहित संगठन के पदाधिकारियों को भेजा जा रहा है। वहां पर वे रहकर चुनाव प्रचार करेंगे।
भाजपा से मिली जानकारी के अनुसार इस समय भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को पश्चिम बंगाल में प्रचार के लिए जाएंगे, इसमें भाजपा के राजेश मूणत एवं संगठन मंत्री पवन साय शामिल हैं। ज्ञात रहे छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नवीन इस समय राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। इसलिए यहां पर भाजपा के विधायकों एवं मंत्रियों की ड्यूटी लगाई है। पिछले दिनों उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं अरूण साव असम में चुनाव प्रचार करके आ चुके हैं। जबकि कांग्रेस के भूपेश बघेल असम चुनाव प्रभारी है, वहीं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय भी चुनाव प्रचार कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ में विधानसभा का सत्र चल रहा है, इसलिए ये सभी सिमित समय के लिए जाएंगें। सत्र 10 मार्च के बाद शुरू होगा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह इस समय पश्चिम बंगाल का निरंतर दौरा कर रहे हैं, लेकिन अभी तक इसमें सरगर्मी नहीं आयी है। वहां पर शीघ्र ही कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाएगा।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से भाजपा के कई नेताओं को भेजा जा रहा है। संगठन मंत्री पवन साय को विभिन्न जिलों की कमान सौंपी गई है। आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासी मंत्रियों को भेजा जाएगा। कुछ नेता होली के बाद पश्चिम बंगाल जाने की तैयारी कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts