फिंगेश्वर (विश्व परिवार)। जिला पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत यानी 11 में से 7 समर्थकों की जीत का पुख्ता दावा के बाद अब भाजपा में जिला पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। भाजपा ने नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेन्द्र पाटनी को जिला प्रभारी नगरीय निकाय चुनाव बनाया और उनके कुशल मार्गदर्शन में गरियाबंद जिले में भाजपा ने उम्मीद से ज्यादा सफलता प्राप्त करते हुए 6 मे 4 निकयों मे पूर्ण और 2 निकायों में अध्यक्ष को छोड़ पार्षदों की संख्या में जबरदस्त सफलता प्राप्त की। उनके इस सफल निर्देशन पर अब भाजपा द्वारा सुरेन्द्र पाटनी को एक बार फिर जिला पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष बनाने पार्टी का प्रभारी बनाया है। कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति पर श्री पाटनी को बधाई देते हुए भाजपा के उच्च नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।