Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में भाजपा शुरू करेगी ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान, मोदी सरकार की...

छत्तीसगढ़ में भाजपा शुरू करेगी ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान, मोदी सरकार की गिनाई जाएंगी उपलब्धिया

53
0

रायपुर (विश्व परिवार)। भारतीय जनता पार्टी 9 से 21 जून तक ‘संकल्प से सिद्धि’ अभियान चलाएगी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर केंद्रित, इस अभियान के तहत छत्तीसगढ़ में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें योग शिविर, चौपाल कार्यक्रम, आयुष्मान योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण और कार्ड वितरण, विकसित भारत का संकल्प और मोदी सरकार की उपलब्धियों का साहित्य वितरण शामिल है।
छत्तीसगढ़ में भी भाजपा प्रदेश इकाई द्वारा इस अभियान के तहत कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है. यह अभियान ‘विकसित भारत का अमृत काल एवं सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 साल’ पर आधारित होगा।
ये कार्यक्रम होंगे आयोजित
योग शिविर: विश्व योग दिवस के अवसर पर मंडल स्तर पर योग शिविर आयोजित किए जाएंगे।
चौपाल कार्यक्रम: ग्राम, वार्ड, शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जहां मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी।
आयुष्मान योजना: शत-प्रतिशत वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण और कार्ड वितरण किया जाएगा।
विकसित भारत का संकल्प: लोगों को विकसित भारत का संकल्प दिलाया जाएगा।
साहित्य वितरण: मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों का साहित्य घर-घर वितरित किया जाएगा।
इन कार्यक्रमों के लिए विभिन्न स्तरों पर पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का प्रवास निर्धारित किया गया है। जिला स्तर पर सेमिनार, लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान और प्रदर्शनी जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here