रायपुर (विश्व परिवार)। बोधघाट परियोजना को लेकर एक बार फिर चर्चा में है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस परियोजना के संबंध में अपने दिल्ली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा की है।
मुख्यमंत्री साय ने मीडिया से चर्चा में प्रधानमंत्री से परियोजना को लेकर हुआ बातचीत की जानकारी देते हुए कहा, इससे 4 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मीडिया से चर्चा में प्रधानमंत्री से हुई मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया कि बोधघाट के साथ रिवर इंटर लिंकिंग परियोजना पर भी बात की है। परियोजना से लगभग 4 लाख हेक्टेयर में सिंचाई हो सकेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ की बदली हुई तस्वीर साझा किया। नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रहे हैं, इससे प्रधानमंत्री को अवगत कराया।
डीएपी राज्य नहीं पूरे देश में कमी
वहीं खऱीफ़ सीजन से पहले डीएपी की कमी को लेकर सीएम साय ने कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय समस्या है। राज्य ही नहीं, पूरे देश में डीएपी की कमी है। डीएपी की जगह किसानों अन्य विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा।
कांग्रेस जातिगत जनगणना की हिम्मत नहीं कर पाई
जाति जनगणना पर कांग्रेस के बयान पर सीएम साय ने निशाना साधते हुए कहा, लंबे समय से कांग्रेस जनगणना की बात करती रही, लेकिन जनगणना करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। हमने घोषणा भी की है, और जनगणना भी होगी। सुरेंद्र/