देशनई दिल्ली

इंडिगो विमान को बम से उड़ाने की धमकी,अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग 180 यात्री सवार थे

नई दिल्ली (विश्व परिवार)। कुवैत से दिल्ली जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की धमकी मिलने के बाद उसकी अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग की गई।
बताया जाता है कि इंडिगो की फ्लाइट नंबर 6श्व 1232 को सुरक्षा कारणों से शुक्रवार अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी. फ्लाइट सुबह 6-40 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंड हुई, जिसके कारण एयरपोर्ट पर तुरंत अलर्ट जारी कर दिया गया. फ्लाइट में कुल 180 पैसेंजर सवार थे. फ्लाइट के दौरान, एयरलाइन को फ्लाइट में बम की धमकी मिली और संभावित खतरे से बचने के लिए इमरजेंसी लैंडिंग करने का फैसला किया. वहीं प्लेन के लैंड होते हुए सीआईएसएफ, एयरपोर्ट पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और दूसरी सुरक्षा एजेंसियां ? ? तुरंत हरकत में आ गईं. सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया और किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है. सभी पैसेंजर अब सुरक्षित हैं. एसीपी जी डिवीजन वी. एन. यादव ने कहा, % फ्लाइट में बम की धमकी की जानकारी मिलने के बाद, सुरक्षा प्रोटोकॉल के हिसाब से प्लेन को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया है. सभी यात्री सुरक्षित हैं और अभी फ्लाइट और बैगेज की डिटेल में जांच चल रही है. स्थिति पूरी तरह से कंट्रोल में है.% प्लेन को आइसोलेशन बे में रखकर अभी चेकिंग प्रोसेस चल रहा है. प्लेन के हर हिस्से, पैसेंजर के सामान और कार्यों की बम स्क्वॉड द्वारा डिटेल में जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही फ्लाइट के बारे में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts