Home उत्तरप्रदेश ‘CM योगी को हटाकर खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं ब्रजेश पाठक’, अखिलेश...

‘CM योगी को हटाकर खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं ब्रजेश पाठक’, अखिलेश यादव ने किया बड़ा दावा

18
0

उत्तरप्रदेश(विश्व परिवार) | उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को लेकर एक नया दावा किया है। अखिलेश ने कहा कि ब्रजेश पाठक चाहते हैं कि योगी आदित्यनाथ मुख्यंमत्री पद से हट जाएं और वह खुद सीएम बन जाएं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद अखिलेश के बयान से यूपी की सियासत में हलचल मच गई है।

समाजवादी पार्टी के चीफ अखिलेश यादव ने सपा मुख्यालय पर बड़े स्तर के नेताओं के सपा का दामन थामने के दौरान यह दावा किया। उन्होंने कहा कि हाथरस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के लिए बहुत ही दुख है। इसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की है। उन्होंने कहा कि किसी पर आरोप-प्रत्यारोप से लगाने से कुछ नहीं होगा। वह इस समय फोटो चलवा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती है। सरकार को फुर्सत नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री को अपने डिपार्टमेंट की चिंता नहीं है। वह चाहते हैं कि सीएम हट जाएं तो हम खुद मुख्यमंत्री बन जाएं।

स्वास्थ्य मंत्री राजनीतिक स्वास्थ्य सही करने में जुटे- अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि सपा की सरकार के समय में जो मेडिकल कॉलेज चल रहे थे उनको भारतीय जनता पार्टी ने खत्म कर दिया। उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था सही नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक राजनीतिक स्वास्थ्य को सही करने में जुटे हुए हैं। वह स्वास्थ्य विभाग को कैसे सही कर पाएंगे। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि अभी तो बीजेपी हारी है और धीरे-धीरे यह खत्म हो जाएगी।

हाथरस हादसे के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को ठहराया जिम्मेदार- अखिलेश यादव

इससे पहले उन्होंने बुधवार को कहा था कि हाथरस हादसे में लोगों की जान बच सकती थी। लेकिन सरकार सही समय पर एंबुलेंस और गाड़ियों की व्यवस्था नहीं कर पाई। जो घायल लोग इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचे उन्हें सही से इलाज नहीं दिया गया। ना तो टाइम पर दवाएं मिली और ना ही ऑक्सीजन मिल पाई। लोगों को बचाने के इंतजाम की कमी थी। इस सबके लिए बीजेपी जिम्मेदार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here