छत्तीसगढ़दुर्ग

हत्या के मुख्य आरोपी के भवन पर चला बुलडोजर

दुर्ग (विश्व परिवार)। दुर्ग की मोहन नगर पुलिस ने 16 फरवरी को एक युवकी की हत्या के मामले में शामिल मुख्य आरोपी के भवन पर बुलडोजर कार्यवाही की है। आरोपी का उक्त भवन शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर बनाया गया था।
बता दें कि दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में 16 फरवरी की रात साढ़े 9 बजे मोहन नगर क्षेत्र में महाशिवरात्री पर बाबा की बारात निकाली गई थी। आयोजन में अक्षय कुमार गोड़ उर्फ नानू भी पहुंचा था। इसी दौरान कुछ युवक अक्षय से पुरानी बात को लेकर विवाद करने लगे। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने चाकू से अक्षय पर हमला कर दिया। हमले में खून से लथपथ हालत में क्षय जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान मृत घोषित कर दिया। मामले में दुर्ग पुलिस ने कार्रवाई करते हुये मुख्य आरोपी मनीष देशमुख सहित सात को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया था। दुर्ग पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी मनीष देशमुख ने शक्ति नगर चौक स्थित मानस भवन के पास शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर होटल बनाया था। निगम ने मामले में कार्रवाई करते हुये आरोपी के होटल को हटाकर अतिक्रमण मुक्त करा दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts