Home छत्तीसगढ़ युक्तियुक्तकरण, खाद-बीज सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा करने 12 को कैबिनेट

युक्तियुक्तकरण, खाद-बीज सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा करने 12 को कैबिनेट

47
0
  • मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में युक्तियुक्तकरण की तिथि बढ़ाने पर होगा विचार

रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बैठक 12 जून को रखी गई है। मंत्रालय में होने वाली बैठक में कई महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा होगी।
मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कै बिनेट में होने वाली बैठक में धान की फसल के लिए प्रमाणिक बीज खाद की उपलब्धता पर चर्चा की जाएगी। इस समय डीएपी खाद की कमी है। किसान सहकारी समितियों का चक्कर काट रहे हैं। कृषि विभाग ने वैकल्पिक खाद की उपयोग करने की सलाह दी है। शिक्षक संगठनों द्वारा युक्तियुक्तकरण का विरोध किया जा रहा है। इसे देखते हुए सरकार को इस संबंध में फैसला लेना होगा कि सरकार को तिथि बढ़ाना है कि नहीं। ज्ञात रहे 16 जून से स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सरकार द्वारा युक्तियुक्तकरण की सीमा 16 जून तक रखी गई है। 12 को प्रदेश स्तरीय काउंसलिंग होगी। शिक्षा संगठनों द्वारा त्रुटियों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है, लेकिन अब सरकार को ही फैसला लेना है। युक्तियुक्तकरण करने की तिथि बढ़ाई जाए या नहीं।
सूत्रों के अनुसार आपदा प्रबंधन को बाढ़ से निपटने के लिए दिशा-निर्देश दिया जाएगा। देश सहित राज्य में कोरोना फैलने की आशंका को देखते हुए नई एडवाइजरी केन्द्र द्वारा जारी की जा रही है। कैबिनेट में इसे अनुमति मिलने की संभावना है, पिछले दिनों एएसपी आकाश राव गिरीपुंजे के शहीद होने के बाद शहीद आयोग गठित किए जाने पर विचार किया जा रहा है, लेकिन यह विषय विभागीय है। इसलिए इस संबंध में सरकार के फैसले का इंतजार है। बैठक में मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्री सहित विभागीय सचिव व अन्य अधिकारी उपस्थित रहेंगे। यह बैठक 12 जून को दोपहर 2 बजे आसपास होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here