छत्तीसगढ़जगदलपुर 

स्वच्छ भारत अभियान पर केन्द्रीय संचार ब्यूरो का जनजागरूकता कार्यक्रम

जगदलपुर (विश्व परिवार)। केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर द्वारा आज ग्राम कालीपुर में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर के पंचम दिवस पर स्वच्छ भारत अभियान विषयक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह शिविर शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जगदलपुर के तत्वावधान में संचालित है।
कार्यक्रम में केन्द्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय जगदलपुर के प्रभारी श्री बी.एस. ध्रुव ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता के महत्व पर संबोधित करते हुए सर्वप्रथम स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाने, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई बनाए रखने तथा समुदाय को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने पर जोर दिया। तत्पश्चात स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों, उपलब्धियों और नागरिक सहभागिता की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी श्री दुर्गेश देवांगन, सहायक कार्यक्रम अधिकारी सुश्री प्रियंका पैकरा, वक्ता श्री विनय कुमार शिंदे एवं श्री कोटेश्वर नायडू, विश्वविद्यालय से श्री भुनेश्वर साहू तथा श्री सुमित ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने भी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों ने स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और ग्रामवासियों के बीच स्वच्छता संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया। केन्द्रीय संचार ब्यूरो द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों के आयोजन की जानकारी दी गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts