रायपुर (विश्व परिवार)। 14 मई 2025 को पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब देते हुए आतंकवाद पर प्रचंड प्रहार पश्चात कूटनीतिक व राजनीतिक विजय पर शहर में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गरिमामयी उपस्थिति में सर्व धर्म समाज द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष, सतीश थौरानी जी एवं सिंपल पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा राष्ट्र गौरव की स्थल के साक्षी बने।
श्री थौरानी ने अपने संबोधन में तीनों सेनाओं की सरहना करते हुए कहा, “यह तिरंगा यात्रा न केवल हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है, बल्कि यह उन वीर शहीदों को भी हमारी श्रद्धांजलि है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। हम सभी को मिलकर इस शांति और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहना होगा।” चेंबर हमेशा से ही राष्ट्रहित और सामाजिक सद्भाव के लिए कार्यरत रहा है।
सतीश थौरानी ने आम नागरिकों के साथ कदमताल करते हुए राष्ट्रीय ध्वज लहराया और इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बने। उन्होंने युवाओं से देश के विकास और सुरक्षा में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। यात्रा में शामिल नागरिकों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ देशभक्ति का जोश दिखाया।