रायपुर (विश्व परिवार)। मंडल रेल प्रबंधक दयानंद के करकमलों से सेकरसा मैदान डब्लू.आर.एस. कालोनी रायपुर में नव निर्मित शतरंज अकादमी का उद्घाटन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल गर्ग एवं मंडल के अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थिति थे। इस अवसर पर माननीय मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने इसे रेल परिवार के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि माना। इस अकादमी से न सिर्फ कर्मचारियों बल्कि उनके बच्चों और अन्य सभी लोगों को भी इस खेल की बारीकियों को सीखने का अवसर मिलेगा। खेल सचिव दीपक प्रधान ने उपस्थित लोगों को जानकारी दी की अकादमी मे प्रशिक्षण अन्तराष्ट्रिय रेटिंग प्राप्त खिलाड़ी विनोद कुमार शर्मा द्वारा प्रदान किया जाएगा| अकादमी मे प्रवेश लेने हेतु मो. न. 9039077327 मे संपर्क किया जा सकता है।
उपरोक्त अकादमी का संचालन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे खेल संघ रायपुर द्वारा किया जाएगा।