Home कवर्धा कवर्धा हिंसा मामले में छत्तीसगढ़ बंद, कांग्रेस ने खोला मोर्चा

कवर्धा हिंसा मामले में छत्तीसगढ़ बंद, कांग्रेस ने खोला मोर्चा

19
0

कवर्धा(विश्व परिवार)। कवर्धा हिंसा मामले में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद करने को कहा है। 21 सितंबर यानी शनिवार को पूरा प्रदेश बंद रखने की बात कांग्रेस ने कही है। हालांकि छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स की बैठक में यह तय हुआ कि बंद को व्यापारी समर्थन नहीं देंगे। चेंबर ऑफ कॉमर्स ने कहा की, इतने शॉर्ट नोटिस पर प्रदेश की दुकानों को बंद करना सम्भव नहीं है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का हवाला देकर आज छत्तीसगढ़ बंद रखने को कहा था।
आखिर क्या हैं कवर्धा मामला
दरअसल बीते 15 सितंबर को रविवार को कवर्धा के लोहारीडीह निवासी शिवप्रकाश उर्फ कचरू साहू की हत्या के शक में गांव वालों ने यहां के उप सरपंच रघुनाथ साहू के घर पर आग लगाकर उसे जिंदा जला दिया। घटना के दौरान गांव में लोगों ने पुलिस को घुसने नहीं दिया। पथराव में SP अभिषेक पल्लव समेत कई पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। उप सरपंच रघुनाथ और शिव प्रकाश के बीच पुरानी रंजिश, पॉलिटिकल वॉर और वर्चस्व की लड़ाई में मॉब लिंचिंग हुई है। पुलिस ने 161 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। वहीं 60 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इनमें प्रशांत साहू भी शामिल था, जिसकी पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। इस मामले में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज ने कहा कि- कवर्धा में पुलिस की बर्बरता प्रशांत साहू की हत्या की जांच की मांग को लेकर शनिवार 21 सितंबर को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। राज्य में जब से भाजपा की सरकार बनी है, छत्तीसगढ़ का हर नागरिक असुरक्षित है। अब तो अपराधिक घटनाएं असहनीय हो चुकी हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here