छत्तीसगढ़रायपुर

महात्मा गाँधी को 78वें निर्वाण दिवस पर छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने किया सादर नमन

  • निर्वाण दिवस पर महात्मा गाँधी को मूर्ति स्थल पर नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, राजस्व विभाग अध्यक्ष अवतार भारती बागल, जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा ने किया सादर नमन

रायपुर (विश्व परिवार)। विगत दिवस महात्मा गाँधी के 78वें निर्वाण दिवस पर रायपुर नगर पालिक निगम के संस्कृति विभाग के तत्वावधान में रायपुर नगर निगम जोन 4 के सहयोग से ऐतिहासिक टाउनहाल के प्रांगण में मूर्ति स्थल के समक्ष उन्हें सादर नमन करने संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन रखा गया, जिसमें पहुंचकर छग राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने महात्मा गांधी को निर्वाण दिवस शहीद दिवस पर सादर नमन किया.
नगर निगम संस्कृति विभाग के तत्वावधान में और नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से रखे गए संक्षिप्त पुष्पांजलि आयोजन में प्रमुख रूप से रायपुर नगर पालिक निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, राजस्व विभाग अध्यक्ष अवतार भारती बागल, जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, जोन 4 उप अभियंता हिमांशु चंद्राकर सहित राजधानी शहर रायपुर के गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं और आमजनों ने महात्मा गाँधी को 78वें निर्वाण दिवस शहीद दिवस पर महात्मा गाँधी के मूर्ति स्थल पर पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts