छत्तीसगढ़रायपुर

दिल्ली में छत्तीसगढ़ का एजेंडा: CM साय करेंगे ‘बस्तर विकास 2.0’ पर बड़ी चर्चा

रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिनों से दिल्ली दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने मंगलवार को पीएम मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन समेत अन्य बड़े नेताओं से मुलाकात की। वहीं आज वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे।
इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय, गृह मंत्री के साथ “बस्तर विकास 2.0” को लेकर अहम चर्चा कर सकते हैं। साथ ही नक्सल खात्मे के बाद बस्तर क्षेत्र की वर्तमान स्थिति की जानकारी भी देंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री कई अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे और छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल सुबह दिल्ली से रायपुर लौटेंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts