छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में ली महत्वपूर्ण बैठक , प्रशानिक काम-काज निपटाया

रायपुर (विश्व परिवार)। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महानदी मंत्रालय में महत्वपूर्ण प्रशासनिक कामकाज निपटाया तथा अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली है। बैठक में उन्होंने शांति व्यवस्था एवं अन्य विषयों पर चर्चा की है।
प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा के आगामी सत्र और बजट सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक मंत्रालय में ली है।
बैठक की औपचारिक जानकारी नहीं दी जा रही है, लेकिन बताया जाता है कि आगामी बजट सत्र 23 फरवरी से होने वाला है, इसलिए विधानसभा की तैयारियों सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुुई है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री द्वारा यह सामान्य बैठक ली गई है। जिसमें भार साधक विभागों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री पिछले कई दिनो ंसे राजनीतिक कार्यक्रमों में व्यस्त थे अब वे मंत्रालय आकर शासकीय काम काज निपटा रहे है। ज्ञात रहे इस समय कई अधिकारियों को स्थानांतरण के पश्चात मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपना रोष जता रहे है, जिसके कारण मंत्रालय में वरिष्ठ अधिकारियों में रोष है। इस समय प्रदेश में सिस्टम काफी डिरेल हो गया है। नया-नया अफसर राज्यपाल के एडीजी बनने से इंकार कर रहे हैं। सरकार के नियम कायदों को ताक में रखकर एसपी को पत्र लिख रहे हैं। मुलाजिमों अराजकता बढ़ती जा रही है। यदि समय रहते इसका इलाज नहीं किया गया तो अनुशासनहीनता बढ़ जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts