Home रायपुर मुख्यमंत्री पोरा तिहार पर भगवान शिव और नंदीराज की कर रहे हैं...

मुख्यमंत्री पोरा तिहार पर भगवान शिव और नंदीराज की कर रहे हैं पूजा

28
0

रायपुर(विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पोरा तिहार पर भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपनी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय के साथ पोरा तिहार पर भगवान शिव और नंदीराज की कर रहे हैं पूजा उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी मुख्यमंत्री के साथ पूजा में शामिल हैं।

मुख्यमंत्री पोरा तिहार पर भगवान शिव और नंदीराज की कर रहे हैं पूजा

मुख्यमंत्री निवास में पोरा तिहार की धूम देखने को मिल रही है। वहीं तीजा-पोरा तिहार मनाने बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्यमंत्री निवास पहुंची हुई है। वहीं आज 70 लाख महिलाओं के खाते में आज महतारी वंदन योजना की राशि अंतरित की जा रही है।
तीजा, पोरा तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में पहुंची बहनों के लिए विशेष रूप से छत्तीसगढ़ व्यंजन तैयार करवाए गए हैं।

यहां माता, बहनों के करू भात के लिए पारंपरिक भोजन बनवाया गया है। जिसमें करेला चना, खेकशी, कढ़ाई पनीर, आलू मटर टमाटर ,कढ़ी पकौड़ा, दाल फ्राई, चावल, रोटी, पूड़ी, देहाती बड़ा, आलू चाप, मिर्ची पकौड़ा, चटनी 2 प्रकार, गुलाब जामुन, बेसन बर्फी, अचार, पापड़, सलाद की व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री निवास में माताओं और बहनों के लिए करू भात के लिए पारंपरिक भोजन की भी व्यवस्था की गई है।
मुख्यमंत्री निवास में तीजा पोरा , महतारी वंदन तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों फुगड़ी, कुर्सी दौड और रस्सी खींच का आयोजन किया गया है। इस दौरान माताओं बहनों,में खेलों के प्रति काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here