छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री साय आज नर्मदा कुंड मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना, हनुमान जन्म महोत्सव में लेंगे भाग

रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 6:45 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास से नर्मदा कुंड मंदिर के लिए रवाना होंगे। यहां वे श्री हनुमान जन्म महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे और पूजा-अर्चना करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री रात 8:10 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts