छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री साय आज बैकुंठपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बैकुंठपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल. वह सुबह 11 बजे बैकुंठपुर के जिला पंचायत परिसर में सरगुजा विकास प्राधिकरण की बैठक लेंगे. इसके बाद दोपहर 12.30 बजे रामानुज हाईस्कूल ग्राउंड जाएंगे, जहां वे विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे. मुख्यमंत्री कोरिया महोत्सव का शुभारंभ करेंगे. दोपहर 3.20 को रायपुर आयेंगे. बीजेपी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इसके बाद वह शाम 5.15 को सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts