रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वह सोमवार की सुबह 11:30 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित बैठक में शामिल होंगे. दोपहर 12:50 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से मनेंद्रगढ़- चिरमिरी-भरतपुर के लिए रवाना होंगे. जहां वे दोपहर 2:05 बजे पोड़ी के मालवीय नगर स्थित मंगल भवन में लोकार्पण और भूमिपूजन का कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद सीएम साय दोपहर 3:20 बजे श्री जगन्नाथ मंदिर, पोड़ी में दर्शन करेंगे. फिर शाम 5 बजे बैकुंठपुर, जिला कोरिया पहुंचेंगे. शाम 7:10 बजे झुमका बोट क्लब में ओपन एयर थिएटर का लोकार्पण करेंगे. रात 9:40 बजे सर्किट हाउस, बैकुंठपुर में ही सीएम रात्रि विश्राम करेंगे।





