रायपुर (विश्व परिवार)। सप्ताह का तीसरा दिन प्रदेश में गहमागहमी से भरा रहेगा. एक ओर जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार मनाएंगे, वहीं दूसरी ओर युक्तियुक्तकरण के विरोध में शिक्षकों संघों की ओर से आज मंत्रालय का घेराव किया जाएगा. इसके अलावा राज्य सूचना आयुक्त के चयन के लिए आज साक्षात्कार लिया जाएगा।
शुरुआत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन तिहार कार्यक्रम से करते हैं. मुख्यमंत्री आज सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5.45 बजे तक अपने निवास में सुशासन तिहार के तहत निरीक्षण, समाधान शिविरों की जानकारी के अलावा इसके क्रियान्वयन को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।