छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज रायपुर में व्यस्त दौरा, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर (विश्व परिवार)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे नेताजी सुभाष चंद्रबोस राज्य पुलिस अकादमी पहुंचेंगे, जहां वे दीक्षांत परेड समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे सुबह 11:35 बजे से 12:00 बजे तक दिल्ली से अंबिकापुर के बीच शुरू हो रही हवाई सेवा के उद्घाटन समारोह में वर्चुअली भाग लेंगे।
दोपहर 12:00 बजे मुख्यमंत्री चंदखुरी स्थित कौशल्या माता मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात 12:20 बजे वे कायस्थ मंगल भवन पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय जाएंगे, जहां वे शाम 5:00 बजे तक विभागीय कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts