रायपुर (विश्व परिवार)। केन्द्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), कोरबा ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए अपने तकनीकी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश की घोषणा कर दी है। संस्थान द्वारा मुख्य रूप से डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स टेक्नोलॉजी (DPT) और डिप्लोमा इन प्लास्टिक्स मोल्ड टेक्नोलॉजी (DPMT)) पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जो एआईसीटीई (AICTE) एवं एनबीए (NBA) द्वारा मान्यता प्राप्त हैं। इन पाठ्यक्रमों में 10वीं पास छात्र प्रवेश ले सकते हैं, जिनकी अवधि 3 वर्ष होगी। इसके अतिरिक्त, 12वीं (विज्ञान) या आईटीआई (ITI) उत्तीर्ण छात्रों के लिए लैटरल एंट्री की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसके माध्यम से वे सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश पा सकते हैं और 2 वर्ष में अपना कोर्स पूरा कर सकते हैं । सिपेट प्रवेश परीक्षा (CAT) – 2026 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 28 मई 2026 निर्धारित की गई है। प्रवेश परीक्षा 7 जून 2026 को आयोजित होगी।




