छत्तीसगढ़रायपुर

सिपेट,रायपुर द्वारा “ग्रीन पैकेजिंग: एमएसएमई के लिए अवसर एवं व्यवहारिक पहल” विषय पर कबीरधाम में कार्यशाला का आयोजन

रायपुर (विश्व परिवार)। केंद्रीय पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (CIPET), रायपुर ने डीटीआईसी कबीरधाम के सहयोग से MSME, भारत सरकार की RAMP योजना के अंतर्गत “ग्रीन पैकेजिंग: एमएसएमई के लिए अवसर एवं व्यवहारिक पहल” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (CSIDC) एवं जिला उद्योग केंद्र (DIC) कबीरधाम द्वारा प्रायोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथियों विशाल देवांगन, प्रबंधक, डीटीआईसी (DTIC) कबीरधाम तथा हेमंत राजपूत, अधिकारी, डीटीआईसी (DTIC) कबीरधाम द्वारा किया गया। सीआईपीईटी रायपुर के प्रोसेसिंग विभाग प्रमुख सामोजू पृथ्वीराज ने अतिथियों का स्वागत किया एवं कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
विशेषज्ञ वक्ता दुर्गेश गंजीर, प्रबंधक, ने “ग्रीन पैकेजिंग का अवलोकन, क्षेत्र में मांग एवं व्यावसायिक अवसर तथा एमएसएमई के लिए सरकारी सहयोग” विषय पर प्रस्तुति दी। इसके पश्चात् सीआईपीईटी (CIPET) रायपुर के श्री एस. पृथ्वीराज ने “ग्रीन पैकेजिंग: एक व्यवहारिक रोडमैप” विषय पर विशेषज्ञ व्याख्यान दिया। बृजेश गिरी ने ग्रीन पैकेजिंग में पौधों आधारित कच्चे माल के उपयोग एवं ऋण संबंधी सुविधाओं (क्रेडिट लिंकेज) की जानकारी प्रदान की।
कार्यशाला का समापन एक संवादात्मक सत्र के साथ हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों के साथ अपनी समस्याओं एवं उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts