रायपुर

सिपेट,रायपुर द्वारा “ग्रीन पैकेजिंग: एमएसएमई के लिए अवसर और प्रथाएँ” विषय पर बेमेतरा में कार्यशाला का आयोजन

रायपुर (विश्व परिवार)। सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीपेट) रायपुर ने डीटीआईसी बेमेतरा के सहयोग से एमएसएमई, भारत सरकार की आरएएमपी योजना के तहत “ग्रीन पैकेजिंग: एमएसएमई के लिए अवसर और प्रथाएं” पर एक कार्यशाला का आयोजन 20.03.2026 को किया गया। इस कार्यक्रम को छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी) द्वारा प्रायोजित किया गया था।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सुश्री प्रेमलता , मुख्य कार्यपालन अधिकारी बेमेतरा विशिष्ट अतिथि गंगाधर चंद्राकर ,प्रबंधक, डीटीआईसी, बेमेतरा और रमन अग्रवाल अध्यक्ष , लघु भारती बेमेतरा इकाई ने किया। रवीन्द्र आर रेड्डी प्रबंधक , सीपेट, रायपुर ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
विशेषज्ञ वक्ता श्री रेहान अली प्रधान, संस्थापक और सीईओ, मेटोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड, बैंगलोर ने “ग्रीन पैकेजिंग के लिए एग्रो बायोप्रोडक्ट्स का उपयोग करके बायोपॉलिमर कंपाउंड्स” पर प्रस्तुति दी, सुश्री नम्रता तिवारी , प्लास्टिक सेक्टर एक्सपर्ट सी एस आई डी सी रायपुर ने “एमएसएमई के लिए सी एस आई डी सी की योजनाएं” पर व्याख्यान दिया और सुश्री सस्मिता मिश्रा ने बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों और उनके परीक्षण पर व्याख्यान दिया।
कार्यशाला का समापन एक पारस्परिक संवाद सत्र के साथ हुआ, जहां प्रतिभागियों ने विशेषज्ञों के साथ समस्याओं और समाधानों पर चर्चा की। इस कार्यक्रम का समन्वयन डॉ एस सी गुप्ता ने सफलतापूर्वक किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts