Home रायपुर विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, चलाए गए...

विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प, चलाए गए वॉटर कैनन, महापौर ढेबर घायल

36
0

रायपुर(विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी विधानसभा का घेराव करने निकल पड़े हैं। इस दौरान कांग्रेसियों ने बैरिकेड तोड़ दिया है और आगे बढ़ रहे हैं। कानून व्यवस्था, बलौदाबाजार हिंसा समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेसी प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं इस प्रदर्शन में प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, चरणदास महंत सहित पार्टी के कई बड़े नेता शामिल है, कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए विधानसभा जाने वाले मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। आने-जाने वाले रास्ते पर पुलिस ने 3 लेयर की बैरिकेडिंग की गई है। लेकिन कांग्रेसियों ने पहली बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए हैं। फिलहाल दूसरी बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस उन्हें रोकने के लिए लगातार वॉटर कैनन का प्रयोग कर रही है। इसके चलते कई कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई हैं। वहीं रायपुर के महापौर ढेबर भी प्रदर्शन में घायल हो गये है।
बता दें कि विपक्ष में आने के बाद कांग्रेस पार्टी का ये सबसे बड़ा प्रदर्शन कहा जा रहा है। मंडी गेट, अवंती चौक से लेकर विधानसभा के रास्ते तक पड़ने वाले स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। इससे 15 हजार बच्चे आज स्कूल नहीं जा पाए। वहीं, मंडीगेट-मोवा रोड शाम 5 बजे तक बंद रहेगी। आम लोगों को कोई दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस ने रूट चार्ट भी जारी किया था।
विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस का यह प्रदर्शन कई मायनों में काफी अहम माना जा रहा है। यही वजह है कि कांग्रेस ने ब्लॉक,बूथ और वार्ड स्तर पर भी भीड़ जुटाई है। इस प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस एकजुटता दिखाते हुए अपनी ताकत भी दिखा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here