Home रायपुर CM Jandarshan में शामिल होने पहुंचे लोगों का पहली बार माला और...

CM Jandarshan में शामिल होने पहुंचे लोगों का पहली बार माला और तिलक से हुआ स्‍वागत, मुख्‍यमंत्री साय सुन रहे समस्‍या

23
0

रायपुर(विश्व परिवार) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को अपने कार्यकाल का पहला जनदर्शन कार्यक्रम शुरू किया। मुख्यमंत्री निवास पर सुबह 11 बजे से चल रहे कार्यक्रम में पहली बार अतिथि देवो भव की परंपरा निभाई जा रही है। जनदर्शन के लिए जुट रहे आवेदकों का पुष्पमाला से स्वागत कर किया जा रहा है।

जनदर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री आवास में जुटे हैं। मुख्यमंत्री के जनदर्शन के प्रति लोगों में काफी उत्सुकता और उत्साह है। जनदर्शन में लोगों में प्रदेश के कोने-कोने से आ रहे नागरिक शामिल हैं। जनदर्शन के माध्यम से मुख्यमंत्री प्रदेश भर से जुटे नागरिकों से संवाद करेंगे, उनकी समस्याएं सुनेंगे और इनके त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को देंगे।

naidunia_image

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here