Home रायपुर CM साय बोले- कांग्रेसी 5 साल में नरवा गरुवा बोलते...

CM साय बोले- कांग्रेसी 5 साल में नरवा गरुवा बोलते रहे -जनता ने सब देखी है

38
0

रायपुर(विश्व परिवार)। छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ दीपक बैज ने अवारा मवेशियों की समस्या को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा। उन्होंने 16 अगस्त को गौ सत्याग्रह करने का ऐलान किया है। उनके इस बयान पर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि, पिछले 5 साल कांग्रेस के नरवा, गरवा, घुरवा, बारी का परिणाम सबने ने देखा है। छत्तीसगढ़ की जनता सब देख चुकी है कि, किस तरह कई जगहों पर गायों की मौत हुई थी। इन सारी चीजों को जनता देख चुकी है। तिरंगा अभियान का जिक्र करते हुए सीएम साय ने कहा कि, स्वतंत्रता दिवस आने वाला है और पिछले साल की तरह हर घर तिरंगा फहराने का आव्हान किया है। प्रत्येक छत्तीसगढ़वासी अपने घरों में तिरंगा फहराएं।
बैज ने सरकार को दिया अल्टीमेटम
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, यह सरकार सप्ताह भर से उद्योगों को शुरू नहीं करा पा रही है और प्रदेशभर में उद्योग बंद हैं। लाखों मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। सरकार को बिजली की दरों को कम करना चाहिए। नगर पालिका और नगर पंचायतों अध्यक्षों के हक को अलोकतांत्रिक है। सरकार कांग्रेस के अध्यक्षों के साथ दुर्भावना से काम कर रही है और सरकार को जनप्रतिनिधियों के अधिकार लौटाना चाहिए। अवारा मवेशियों की समस्या उन्होंने कहा कि, 16 अगस्त से कांग्रेस के गौ सत्याग्रह की शुरुआत होगी। हम अवारा मवेशियों को SDM और कलेक्ट्रेट में बांधेंगे। उन्होंने आगे कहा कि, 14 अगस्त को कांग्रेस संविधान यात्रा निकालेगी। कार्यकर्ता प्रभातफेरी निकालकर संविधान रक्षा की शपथ लेंगे।
कल बघेल ने भी सरकार को दिया है अल्टीमेटम
आवारा मवेशियों को लेकर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, पाटन विधानसभा के किसानों से अवारा मवेशियों पर चर्चा हुई है। सभी किसान अवारा मवेशियों की समस्या से त्रस्त हैं। किसानों ने SDM को 15 अगस्त तक समाधान करने कहा है। उन्होंने आगे कहा कि, यदि 15 अगस्त तक समाधान नहीं हुआ तो 16 अगस्त को बड़ा प्रदर्शन होगा। किसान अवारा मवेशियों के साथ SDM दफ्तर का घेराव करेंगे। यह समस्या पूरे प्रदेश में है, किसान इससे त्रस्त हैं। प्रदेश अध्यक्ष से चर्चा के बाद संभव है कि, इसका विस्तार हो। जिसके बाद किसान स्वयं मवेशियों को लेकर SDM दफ्तर में छोड़ेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here