- जोन 8 कार्यालय में घुसकर किये गए उपद्रव के आरोपियों पर प्रशासन द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैकर्मचारी संघ की मांग पर आयुक्त ने कहा -शीघ्र जिला प्रशासन के अधिकारियों से आवश्यक चर्चा कर निगम टीम को अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करवाई जाएगी
रायपुर (विश्व परिवार)। आज रायपुर नगर पालिक निगम कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष प्रमोद जाधव और पदाधिकारियों ने नगर निगम रायपुर के वरिष्ठ अधिकारियों सहित रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त विश्वदीप से निगम मुख्यालय भवन के आयुक्त कक्ष में जाकर उन्हें विगत 4 जून 2025 को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 कार्यालय परिसर के भीतर की गयी उपद्रव की घटना को लेकर आरोपियों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही करवाने की मांग की. इस पर आयुक्त श्री विश्वदीप ने रायपुर नगर पालिक निगम कर्मचारी एकता संघ के सभी पदाधिकारियों और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को आश्वस्त किया कि उक्त प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए नगर निगम जोन 8 कार्यालय में उपद्रव की घटना के आरोपियों पर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है.
रायपुर नगर पालिक निगम कर्मचारी एकता संघ की मांग पर आयुक्त ने कहा कि शीघ्र रायपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा कर रायपुर नगर निगम टीम को अतिक्रमण रोधी अभियान के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करवाई जाएगी, इसके साथ ही शासकीय नजूल भूमियों के अतिक्रमण हटाने के दौरान रायपुर जिला प्रशासन के सम्बंधित अधिकारी की कार्यवाही के दौरान उपस्थिति के सम्बन्ध में आवश्यक चर्चा वरिष्ठ अधिकारियों से की जाएगी. ताकि सम्बंधित प्रशासनिक अधिकारी स्थल पर कार्यवाही के दौरान आवश्यक मार्गदर्शन रायपुर नगर निगम टीम को दे सकें. आयुक्त विश्वदीप से मिलने गए रायपुर नगर पालिक निगम कर्मचारी एकता संघ के प्रतिनिधि मण्डल में संघ के अध्यक्ष श्री प्रमोद जाधव, उपाध्यक्ष मोहित दर्रो, श्याम सोनी, निगम अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, जोन 8 जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल, जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय, अरुण ध्रुव, विवेकानंद दुबे, डॉक्टर दिव्या चंद्रवंशी, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा सीनियर, अंशुल शर्मा जूनियर, रायपुर नगर पालिक निगम कर्मचारी एकता संघ के सभी पदाधिकारियों, निगम के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति रही।