Home रायपुर छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का कुशासन पूरी तरह समाप्त:किरण देव

छत्तीसगढ़ से कांग्रेस का कुशासन पूरी तरह समाप्त:किरण देव

38
0
  • निकाय चुनावों में शानदार जीत जनता-जनार्दन के भाजपा के प्रति दृढ़ विश्वास का उद्घोष : देव

रायपुर (विश्व परिवार)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत को इसे जनता-जनार्दन के भाजपा के प्रति दृढ़ विश्वास का उद्घोष बताते हुए कहा है कि कांग्रेस के तमाम झूठे वादों और झूठे प्रचार के बावजूद प्रदेश के शहरों-नगरों की जनता-जनार्दन ने भाजपा के “अटल विश्वास पत्र” में किए गए वादों पर अपना भरोसा व्यक्त किया है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के सुशासन पर एक बार फिर से मुहर लगाई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने निकाय चुनावों में पार्टी की शानदार जीत को शहरी व नगरीय जनता की जीत बताया और कहा कि प्रदेश के 10 नगर निगमों में से कांग्रेस को एक भी निगम में सफलता नहीं मिली और वहाँ कांग्रेस का सूपड़ा ही साफ हो गया। रायपुर नगर निगम में भाजपा ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की। कांग्रेस के लिए इससे अधिक शर्मनाक क्या हो सकता है कि 49 नगरपालिकाओं के नतीजों में कांग्रेस दहाई का आँकड़ा तक नहीं छू सकी है इसी प्रकार 114 नगर पंचायतों में 84 में भाजपा की बढ़त रही। श्री देव ने कहा कि इन नतीजों के जरिए प्रदेश की जनता ने कांग्रेस के दोहरे राजनीतिक चरित्र के साथ-साथ जातिवादी मानसिकता, तुष्टीकरण, परिवारवाद और समाज के वर्गों में विभाजन की कांग्रेस की विध्वंसकारी मानसिकता पर सीधी चोट की है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रदेश तेजी से विकास के नित-नए आयाम गढ़ रहा है। निकाय क्षेत्रों की जनता ने एक बार फिर कांग्रेस को पूरी तरह खारिज कर दिया है। भाजपा की ऐतिहासिक जीत को विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प की जीत निरूपित करते हुए श्री देव ने कहा कि प्रदेश की जनता ने कांग्रेस रूपी अभिशाप से मुक्त होकर विकास का मार्ग चुना है। श्री देव ने कहा कि भाजपा नगरीय निकायों में विकास कार्यों को गति देकर मूलभूत सुविधाएँ जुटाने के अपने संकल्पों को पूरा करने पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेगी। रायपुर शहर और प्रदेश के हर शहर-नगर के हर व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से भाजपा के विजयी जनप्रतिनिधि काम करेंगे और प्रदेश के शहरों व नगरों को विकास के शिखर पहुँचाएंगे। भाजपा जनादेश को पूरी विनम्रता से स्वीकार कर अब सेवा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्प के साथ विकास के नित-नए अध्याय लिखेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here