छत्तीसगढ़रायपुर

कका और बाबा के आपसी विवाद से कांग्रेस कार्यकता पीस रहे : केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह

  • भारत और छत्तीसगढ़ सरकार मिलकर बना रहे कृषि प्रगति के लिए रोडमैप
  • ग्रामीण विकास में हुए उल्लेखनीय कार्य

रायपुर (विश्व परिवार)। भारत के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि का विकास करने के छत्तीसगढ़ और भारत सरकार मिलकर नया रोडमैप बनाएंगे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी पर चल रहे विवाद पर कंस कसते हुए कहा कि कका और बाबा के बीच आप विवाद के चलते कांग्रेस कार्यकर्ता हताश हैं।
आज छत्तीसगढ़ प्रवास आए केन्द्रीय कृषि शिवराज सिंह ने कहा कि हमने बीजी रामजी नाम एक नई योजना बनाई है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना है, इसमें 125 दिन का रोजगार दिया जाएगा। सरपंच इसमें कोई गड़बड़ी नहीं कर पाएंगे। गलत काम को रोक दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस द्वारा इसका विरोध किए जाने पर उन्होंने कहा कि इनका काम है, सिर्फ विरोध करना। छत्तीसगढ़ में कका बौर बाबा के बीच विवाद के चलते कांग्रेस कार्यकर्ता निराश है एवं इन दोनों के लड़ाई के बीच पीस रहे हैं।
केन्द्र सरकार द्वारा नए बजट पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र स्वावलंबी आत्मनिर्भर भारत बनाना चाहते हैं, इसलिए यह बजट विकासकारी एवं कल्याणकारी होगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास के लिए 18 लाख मकान बनाया गया है तथा सडक़ों में सुधार हुआ। हम छत्तीसगढ़ प्रगति एवं विस्तार सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे। तथा धान के अलावा अन्य फसलों को समर्थन मूल्य में खरीदने की कोशिश करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts