- राजीव गांधी चौक लालपुर गुढिय़ारी में कांग्रसजन बैठे धरना पर
- 31 जनवरी धान खरीदी की अंतिम तिथि
- सरकार द्वारा अभी तक कोई स्पष्ट आदेश नहीं मिलने पर किसान परेशान
रायपुर (विश्व परिवार)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज राजीव गांधी चौक लालपुर गुढिय़ारी तथा चांपा जांजगीर बालोद सहित विभिन्न जिलों में मनरेगा को बचाने तथा धान खरीदी की तिथि बढ़ाने तथा लिमिट बढ़ाने एवं टोकन काटने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से मिली जानकारी के अनुसार मनरेगा को समाप्त कर बीजीराम जी नामक नई योजना लागू की गई है। मनरेगा बचाव के लिए कांग्रेसजनों द्वारा आज विभिन्न स्थानों में धरना एवं प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रायपुर जिले के सारागांव सरगांव तथा सिलयाी में किसानों ने धान खरीदी की तिथि को बढ़ाने की मांग को लेकर धरना एवं प्रदर्शन किया है। वहीं बालोद में विधायक संगीता सिन्हा के नेतृत्व में किसानों ने धरना दिया है। चांपा जांजजीर में भी धान की खरीदी की लिमिट बढ़ाने एवं धान खरीदी तिथि बढ़ाने सहित अन्य मुद़्दों को लेकर धरना दिया है। कवर्धा दुर्ग तथा प्रदेश के विभिन्न जिलों में धान की खरीदने की तिथि बढ़ाने जाने की मांग की है। लेकिन सरकार अभी तक कोई तिथि की घोषणा नहीं की गई। धान खरीदने की अंतिम तिथि 31 जनवरी है। परंपरानुसार राज्य में धान खरीदी 15 दिन के लिए बढ़ा दी जाती है लेकिन इस संबंध में कोई अधिकृत जानाकरी नहीं मिली है। कृषि मंत्री रामविचार ने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा जारी है।
राजधानी में धरना प्रदर्शन
जिला अध्यक्ष श्री कुमार मेनन ने बताया कि प्रदेश में गिरती कानून व्यवस्था मनरेगा बचाव धान खरीदी की तिथ् िबढ़ाने सहित अन्य मुद्दों को लेकर राजीव गांधी चौक लालपूर तथा गुढिय़ारी में धरना दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता पहुंचे। कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाया कि वह युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। शहर में बदबूदार पानी एवं गढड़ों एवं गिरती कानून व्यवसथा के कारण जीना मुश्किल हो गया है। आम आदमी का जीना संकट में पड़ गया है।





