Home नई दिल्ली कांग्रेस की नीति हिंदुओं को बांटों, राज करो – पीएम मोदी

कांग्रेस की नीति हिंदुओं को बांटों, राज करो – पीएम मोदी

21
0

नई दिल्ली(विश्व परिवार)। हरियाणा विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ जीत के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने जाति के मुद्दे पर कांग्रेस पर वार किया है। हरियाणा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद बुधवार को मोदी ने कहा कि कांग्रेस हिंदुओं में जाति देखती है लेकिन मुसलमानों की नहीं।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस हिंदुओं को लड़ाती है। कांग्रेस सत्ता में आने को बैचेन है वो नफरत की राजनीति करती है। कांग्रेस सनातन परंपरा का दमन कर रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरियाणा ने बता दिया है देश का मूड क्या है। कांग्रेस का इको सिस्टम जनता को गूमराह कर रहा है। कांग्रेस ने दलितों को गूमराह करने का प्रयास किया है। उसकी सारी साजिश ध्वस्त हो गई है। उन्होंने कहा कि जनता को गुमराह करने के लिए कांग्रेस का पूरा इकोसिस्टम लगा था। हरियाणा के ओबीसी विकास कार्यों को देखकर बीजेपी के साथा आए। कांग्रेस ने किसानों को भड़काया है। कांग्रेस ने युवाओं को टारगेट किया। अलग-अलग तरीके से भड़काने की लगातार कोशिश की।
कांग्रेस की नीति हिंदुओं को बांटों, राज करो
पीएम मोदी ने कहा कि हिंदुओं की बात आती है तो कांग्रेस उनकी चर्चा जातियों से करती है। कांग्रेस जानती है कि जितना हिंदू बंटेगा उतना फायदा होगा। कांग्रेस हिंदू समाज में आग लगाए रखना चाहती है। कांग्रेस ये फार्मूला ही लागू करती है। वो जहर घोलने के हर हथकंडे अपना रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here