- निगम के 13 कर्मचारियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति हेतु 619432 रू. की स्वीकृति, निराश्रित पेंषन के 198, परिवार सहायता के 61 नये प्रकरणों को स्वीकृति
- फिल्टरप्लांट के 80 एवं 150 एमएलडी जल संयंत्र के वार्षिक संचालन एवं संधारण हेतु निविदा दर 1 करोड 75 लाख 82 हजार 717 रू. को स्वीकृति
रायपुर (विश्व परिवार)। महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में रायपुर नगर पालिक निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक नगर निगम मुख्यालय भवन महात्मा गांधी सदन के तृतीय तल सभाकक्ष में निगम आयुक्त विश्वदीप, एमआईसी सदस्य गायत्री सुनील चंद्राकर, सुमन अशोक पाण्डेय, संजना हियाल, डाॅ. अनामिका सिंह, सर्वश्री मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल, अमर गिदवानी, संतोष सीमा साहू, भोला राम साहू, अवतार भारती बागल, महेन्द्र खोडियार, खेम कुमार सेन, नंद किशोर साहू, अपर आयुक्त सर्वश्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, यू.एस. अग्रवाल, पंकज के. शर्मा, विनोद पाण्डेय, श्रीमती कृष्णा खटीक, मुख्य अभियंता यू.के. धलेन्द्र, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, संजय बागड़े, निगम सचिव सूर्यकांत श्रीवास्तव, सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, विभागो के प्रभारी अधिकारियों की उपस्थिति में हुई। जिसमें जनहित की दृष्टि से विभिन्न प्रस्तावो पर विचार कर आवश्यक निर्देश प्रस्ताववार दिये गये।
महापौर मीनल चौबे की अध्यक्षता में नगर निगम एमआईसी द्वारा जोन 5 लोककर्म विभाग के प्रस्ताव अनुसार पंडित आर डी तिवारी स्कूल में अतिरिक्त कक्ष निर्माण रंगाई, पोताई, वाशरूम मरम्मत, पैनल लाईट बदलने का कार्य सरहदी दीवाल मरम्मत एवं ऊंचाई बढ़ाने का कार्य,हैंडवाश, पेयजल प्लेटफार्म निर्माण, खिड़की दरवाजो की मरम्मत का कार्य संबंधी प्राप्त निविदा की प्रथम न्यूनतम दर रू. 1 करोड 53 लाख 92 हजार के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति दे दी गई। वित्त विभाग के प्रस्ताव अनुसार एमआईसी ने नगर निगम रायपुर के 13 कर्मचारियों के चिकित्सा क्षतिपूर्ति व्यय राषि रू. 619432 रू. के 13 प्रकरणों में भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की।
एमआईसी ने शहरी गरीबी उपशमन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रस्ताव अनुसार जोन 1, 2, 4, 5,6,7,8,9,10 से प्राप्त निराश्रित पेंषन योजना के 198 नवीन प्रकरणों एवं राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के 61 नवीन प्रकरणों को विचारोपरांत सर्वसम्मति से स्वीकृति दी । सामान्य प्रषासन विभाग के प्रस्ताव अनुसार माननीय उच्च न्यायालय के आदेष दिनांक 21 दिसम्बर 2023 के परिपालन हेतु नियमानुसार आवश्यक निर्देश दिये गये एवं प्रकरण को नियमानुसार राज्य शासन को प्रेषित करने हेतु निर्दशित किया गया। नगर निगम रायपुर के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता श्री विमल कुमार शर्मा एवं सेवानिवृत्त सहायक राजस्व निरीक्षक श्रीमती रोशन शर्मा को 1 वर्ष की संविदा नियुक्ति देने की अनुशंसा करते हुए स्वीकृति हेतु नियमानुसार प्रकरण राज्य नगरीय प्रषासन एवं विकास विभाग को प्रेषित करने के निर्देश सामान्य प्रशासन विभाग को दिये गये। एमआईसी ने 80 एवं 150 एमएलडी जल संयंत्र का वार्षिक संचालन व संधारण करने का कार्य करने हेतु नियमानुसार प्राप्त निविदा दर को निविदा समिति की अनुशंसा सा अनुसार फिल्टर प्लांट के प्रस्ताव अनुरूप 1 करोड 75 लाख 82 हजार 717 रू. के प्रस्ताव को विचारोपरांत स्वीकृति दी गई।
बैठक के दौरान महापौर मीनल चौबे सहित सभी एमआईसी सदस्यो द्वारा स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तृप्ति पाणीग्रही से वार्डो में मच्छरजनित रोगो एवं मच्छरों के कारगर नियंत्रण हेतु एंटी लार्वा व फाॅगिंग अभियान के संबंध में जानकारी ली । महापौर ने राजधानी शहर के अनुरूप रायपुर में जनहित में जनस्वास्थ्य सुरक्षा हेतु सभी वार्डो में मच्छरों पर नियंत्रण हेतु प्रभावी तरीके से गुणवत्ता युक्त एंटी लार्वा एवं फाॅगिंग अभियान गुणवत्ता नियंत्रण हेतु सतत माॅनिटरिंग करते हुए संचालित किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश स्वास्थ्य अधिकारी एवं सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों को दिये है। महापौर एवं एमआईसी सदस्यों ने गर्मी के दौरान सभी वार्डो में राजधानी शहर में नागरिको को सुगम पेयजल आपूर्ति करने का कार्य सतत माॅनिटरिंग करते हुए किया जाना सर्वोच्च प्राथमिकता देकर सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये है।
महापौर मीनल चौबे ने बैठक के दौरान मुख्य अभियंता , अधीक्षण अभियंताद्वय, कार्यपालन अभियंताओं को विकास कार्यो में प्राथमिकता से गुणवत्ता नियंत्रण सतत माॅनिटरिंग करके करने एवं तय समयसीमा के भीतर सभी विकास व निर्माण कार्य को करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये है। महापौर ने विकास व निर्माण कार्यो को राजधानी शहर में जवाबदेही के साथ निविदाओं की प्रक्रिया नियमानुसार पूर्ण करने एवं व्यवस्थित तौर पर योजनाबद्ध तरीके से नगर विकास के कार्य करवाये जाने निर्देशित किया है।